फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना में वसूले जा रहे ढाई हजार

Wed, 24 Aug 2016 11:47 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार/बहादराबाद। प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के नाम पर लाभार्थियों से गैस एजेंसियों पर वसूली की बात आखिरकार सही साबित हुई। लालढांग की एक गैस एजेंसी पर लगाए गए आरोप पूर्ति विभाग की जांच में सही पाए गए। जांच में  पाया गया कि लाभार्थियों से ढाई ढाई हजार रुपये वसूले गए हैं। पूर्ति विभाग ने जांच पूरी कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत सामाजिक आर्थिक जनगणना की सूची के आधार पर निर्धन परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। केंद्र सरकार का लक्ष्य पांच करोड़ गैस कनेक्शन देना है। मगर शुरूआत में ही योजना में भ्रष्टाचार की खबरें आने लगी। पात्रों का कहना है कि उनसे गैस एजेंसियों पर योजना के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। ऐसी ही एक शिकायत रसूलपुर की ग्राम प्रधान मोनिका रानी की ओर से की गई थी। डीएम को की गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि लालढांग की राणा गैस सर्विस एजेंसी पर लाभार्थियों से ढाई ढाई हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा ने बहादराबाद के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी केके अग्रवाल और एमएल वर्मा को जांच सौंपी थी। टीम ने मौके पर पहुंच जांच की।
शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान मोनिका रानी, पीड़िता सरला व एजेंसी सहित अन्य लाभार्थियों से भी पूछताछ की गई। टीम के मुताबिक जांच में रुपये वसूलने की बात सही पाई गई। कार्रवाई की संस्तुति सहित रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर एजेंसी पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें