हरिद्वार। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना की ब्लॉक स्तरीय चयन प्रतियोगिता पांच अगस्त से शुरू होगी। उधर, बारिश से रुड़की में न्याय स्तर का ट्रायल चयन नहीं हो सका।
जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग ने बताया कि योजना के तहत 08 से 14 वर्ष आयु के बालक एवं बालिकाओं की ब्लॉक स्तरीय चयन प्रतियोगिता पांच अगस्त से सात अगस्त तक होगी। इसके अतिरिक्त नगर निगम स्तर पर चयन
प्रक्रिया हरिद्वार में वार्ड संख्या 01 से 30 तक भल्ला इंटर काॅलेज देवपुरा हरिद्वार एवं वार्ड संख्या 31 से 60 तक ज्वालापुर इंटर काॅलेज ज्वालापुर में संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि नगर रुड़की क्षेत्र की सोमवार को होने वाली चयन प्रक्रिया भारी बारिश होने के कारण स्थगित कर दी गई है। अब ये 25 से 26 जुलाई को प्रातः 8 बजे से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रूड़की में आयोजित की जाएगी।