फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: गंगा में डूबने से बिहार के दो युवकों की मौत, सर्च ऑपरेशन के बाद शवों को निकाला बाहर

Tue, 23 May 2023 10:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार

सार

बिहार के दो युवकों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शवों को गंगा से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी हरिद्वार में गंगा में स्नान करते हुए बिहार के रहने वाले दो युवक डूब गए। पुलिस ने कुछ ही देर में सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों के शवों को बरामद कर लिया। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय अभिषेक पुत्र देवानंद पासवान निवासी उड़नी जिला मुजफ्फरपुर बिहार और 19 वर्षीय साहिल पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम शेरपुर थाना काजी मोहम्मदपुर मुजफ्फरपुर बिहार अपने दो अन्य दोस्तों के साथ हरिद्वार आए थे। 
विज्ञापन


यहां शांतिकुंज में ठहरे हुए थे। चारों मंगलवार की दोपहर में सप्तऋषि ठोकर नंबर 17 स्थित गणेश घाट पर स्नान करने के लिए आए। जहां दो दोस्त पहले ही स्नान करके बाहर निकल गए। जबकि अभिषेक और साहिल गंगा में स्नान करते हुए थोड़ा आगे निकल गए। जिससे पानी के तेज बहाव के कारण दोनों डूब गए। घटना की जानकारी घाट पर मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर सप्तऋषि चौकी प्रभारी आशीष नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जल पुलिस के गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया। कुछ ही देर में दोनों के शवों को गंगा से बरामद कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि युवकों के परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सुपुर्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें