फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में दो किशोरियां लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में दो किशोरियां लापता हो गईं। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सर्विलांस व अन्य माध्यमों से दोनों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 नवंबर को उसकी 17 वर्षीय बेटी अपनी सहेली के साथ बिना बताए घर से निकल गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, मगर दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद अब मामले में पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शिकायत पर दोनों नाबालिग लड़कियों के लापता के मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर उनकी तलाश में जुटी है। जल्द ही दोनों को ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें