फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन : 21 मकान मालिकों पर 2.10 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाते हुए मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की। बिना सत्यापन कराए किरायेदार को मकान देने वाले 21 लोगों पर 2.10 लाख का जुर्माना ठोका गया। साथ ही आगे से सत्यापन कराकर ही मकान किराये पर देने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार को नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह की अगुवाई में पुलिस टीम ने बिल्वकेश्वर कॉलोनी में सत्यापन अभियान चलाया। किरायेदार, नौकर, फड़ फेरी व अन्य संस्थानों पर काम कर रहे मजदूरों का सत्यापन किया गया। साथ ही 21 मकान मालिक ऐसे मिले, जिन्होंने सत्यापन ही नहीं कराया था और लोगों को किराये पर मकान दे दिए।
बताया कि प्रत्येक पर 10-10 हजार जुर्माना लगाते हुए दो लाख 10 हजार रुपये के चालान किए गए। इसके अलावा 152 व्यक्तियों का मौके पर ही सत्यापन किया गया। कहा कि बिना सत्यापन कराए कोई भी मकान किराये पर न दें। घरेलू नौकर व दुकानों पर काम करने वाले लोगों का पुलिस सत्यापन भी जरूर कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें