फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में पथराव, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घोसियान में मंगलवार रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई और उसके बाद जमकर पथराव हुआ। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घोसियान मोहल्ले में आमने-सामने रहने वाले दो परिवारों के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और हाथापाई शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर में दोनों ओर से पत्थर चलने लगे, जिससे आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए। पथराव में राह चलते लोग भी चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सख्ती दिखाई और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। इसके बाद माहौल शांत कराया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। देर रात तक पुलिस बल क्षेत्र में तैनात रहा। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें