फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दो क्विंटल खराब रसगुल्ले नष्ट, मिठाई इकाई का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजार में बिकने के लिए तैयार करीब दो क्विंटल खराब रसगुल्ले नष्ट करा दिए गए। निर्माण इकाई को बंद कर अग्रिम आदेशों तक फूड लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल के खाद्य सुरक्षा उपायुक्त आरएस रावत के नेतृत्व में सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने सूचना के आधार पर सोहलपुर गांव में स्थित मिठाई निर्माण इकाई वाजिद स्वीट्स का निरीक्षण किया। मौके पर आठ जंक लगे और गंदे टिन के कनस्तरों में लगभग 1.6 क्विंटल सफेद रसगुल्ला, 15 किलोग्राम गुलाबी रंग वाले रसगुल्ले मिले। लगभग 40 किलोग्राम मिल्क केक और 25 किलोग्राम मैदा पाया गया।

रसगुल्लों के कनस्तरों में मरी हुई मधुमक्खियां और मक्खियां मिलीं, कनस्तरों में जंग लगी थी। रसगुल्लों में मैदा का उपयोग किया जा रहा था। निर्माण स्थल पर बेहद गंदगी पाई गई, जो फूड ग्रेड नहीं था, कच्ची फर्श होने और साफ-सफाई का अभाव होने के कारण दीवारें व छत काली मिलीं। मिल्क केक की ट्रे और डिब्बों को धूल भरे स्थानों में रखा गया था। खुला रसगुल्ला व मैदा के तीन सैंपल भरकर मिठाइयां और मैदा मौके पर ही गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

इकाई वाजिद स्वीट्स में मिठाई निर्माण कार्य को अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया गया। फर्म के फूड लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया। सिडकुल में चलाए गए अभियान में फ्रीजर में लगभग 50 किलो निर्मित पनीर संदिग्ध मिला। पनीर में से एक सैंपल भरा गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने मायापुर, कनखल, रानीपुर मोड़ और ज्वालापुर स्थित 08 डेयरियों, ढाबों, रेस्टोरेंट व सप्लायर का निरीक्षण किया। मौके पर प्रयोगशाला जांच के लिए घेवर मिठाई-01, पतीसा मिठाई-01, खुला दूध -01, पैक्ड दही-01 और पैक्ड ऑयल सहित 05 सैंपल लिए।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय ने रुड़की में खाद्य पदार्थों के तीन सैंपल लिए। इस प्रकार जनपद में 12 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें