हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी ने गुजरात से लापता दो बालिकाओं को ढूंढा है। दोनों के परिजनों के हरिद्वार पहुंचने पर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
जीआरपी की अपर पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती ने बताया कि 25 मई को रेलवे स्टेशन में लावारिस अवस्था में घूम रही दो बालिकाओं को जीआरपी टीम ने संदेह होने पर रोक लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह वडाला जिला जामनगर गुजरात के रहने वाले हैं। एक की उम्र 13 तो दूसरी की 17 साल है। दोनों ने बताया कि वे बिना किसी को बताए घर से बाहर निकल आई थीं।