फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: निगम ने गंगा घाटों से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र में विष्णु घाट और रोड़ीबेलवाला में अतिक्रमण हटाया। रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों का निगम कर्मचारियों ने सामान जब्त किया। वहीं, इस दौरान 14 दुकानदारों के चालान काटकर 16 हजार रुपये वसूले। नगर निगम की टीम ने भविष्य मेंं अतिक्रमण नहीं करने कि चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हरिद्वार के गंगा घाटों समेत रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में अवैध तरीके से अतिक्रमण कर रखा है। लगातार चेतवानी के बाद भी मेला क्षेत्र अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो पा रहा है। इसको देखते हुए नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। हालांकि जिस दिन अतिक्रमण हटता है उसके अगले ही दिन की तस्वीर बिलकुल वैसी दिखती जैसे कोई कार्यवाही नहीं हुई हो। अतिक्रमण हटाने के दौरान सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल, मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकांत, आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें