फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहे दो मासूम लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल से सटे कृपाल नगर (रावली महदूद) से दो मासूम चचेरे भाई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। दोनों घर के बाहर खेल रहे थे। मासूमों के गायब होने से सिडकुल पुलिस के होश उड़े हुए हैं। देर शाम तक क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में पुलिस जुटी थी। इधर, तरह तरह की आशंकाओं को लेकर दोनों परिवार डरे सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

सिडकुल की औद्योगिक इकाई में कार्यरत फिरोज एवं इरफान अपने अपने परिवार के साथ कृपाल नगर में रहते हैं। रोजाना की तरह दोनों भाई काम पर गए थे। उनके बच्चे असद (3) एवं बिलाल (4) घर के बाहर खेल रहे थे। दोपहर के वक्त जब परिजन बच्चों के काफी देर तक घर न पहुंचने पर उन्हें देखने आए तो वे नहीं मिले। परिजनों ने पूरे क्षेत्र में बच्चों को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद फिर दोनों ही बच्चों की मां ने परिजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। सूचना पर बच्चों के पिता भी घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पूरे क्षेत्र को बच्चों को तलाश किया, लेकिन मासूमों का कुछ पता नहीं चल सका। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे परिजनों ने सिडकुल थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। एसओ सिडकुल प्रशांत बहुगुणा की अगुवाई में पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षेत्र के नागरिकों से बच्चों के संबंध में जानकारी जुटाई, लेकिन यहां भी बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। एसओ प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों परिवारों की कोई रंजिश होने की बात भी सामने नहीं आई है और न ही उन्हें कोई धमकी दी गई है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। कहा, बहुत जल्द बच्चों को तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें