फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बिहार और मध्य प्रदेश से दो ढोंगी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत राह चलते लोगों को झांसा देकर पैसे मांगने वाले बिहार व मध्य प्रदेश के दो ढोंगियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी मंगलौर व रुड़की में रहकर भीख मांगने का काम कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्रदेश भर में पुलिस की ओर से ऑपरेशन कालनेमि चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस ने एक सूचना पर दो अलग-अलग स्थानों से दो ढोंगियाें को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी राह चलते लोगों को झांसा देकर पैसे मांगने का काम कर रहे थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मुर्तजा निवासी अररिया बिहार हाल निवासी मोहल्ला किला मंगलौर एवं राजेंद्र निवासी पीपरा छापी मध्य प्रदेश हाल निवासी गणेशपुर रुड़की को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें