फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पार्किंग के पैसों को लेकर दो पक्ष भिड़े, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में पार्किंग के पैसों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह सूचना मिली कि पंतदीप पार्किंग के पास दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन समझाने के बावजूद वे और अधिक उग्र हो गए। हालात को देखते हुए पुलिस ने सात व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी पुष्पेंद्र और उसके पुत्र शिवम गुप्ता व यश गुप्ता, दूसरे पक्ष के अक्षय शर्मा, सन्नी, भीम सिंह, वरुण का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें