फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महिला अस्पताल के लिए दो करोड़ 81 लाख रुपये स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई चिकित्सा प्रबबंधन समिति जिला चिकित्सालय हरिद्वार एवं जिला महिला चिकित्सालय हरिद्वार की बैठक में महिला अस्पताल के लिए दो करोड़ 81 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। इस धनराशि का अनुमोदन चिकित्सा प्रबंधन समिति की ओर से किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर से बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जाएं। चिकित्सालय में आने वाले मरीजों और तीमारदारों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हो। उपचार के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, औषधि, रसायन, सर्जिकल सामग्री आदि को समय से खरीद की जाए। चिकित्सालय में आउटसोर्स कर्मियों की आपूर्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया की जाए। नियम एवं प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की चूक न हो। उन्होंने आउटसोर्स टेंडरिंग की फाइलों का गहनता से परीक्षण करने के निर्देश वरिष्ठ कोषाधिकारी को दिए। समिति की ओर से चैन राय महिला चिकित्सालय के लिए विभिन्न मद्दों में 2 करोड़ 81 लाख का अनुमोदन किया गया। हर मिलाप मिशन जिला चिकित्सालय के लिए विभिन्न मद में 3 करोड़ 35 लाख का अनुमोदित किए गए।
इस मौके पर जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डाॅ. आरवी सिंह, मुख्य वित्त अधिकारी अजय कुमार, डाॅ. संदीप निगम, सांसद प्रतिनिधि बृजेश कुमार गुप्ता, मेयर प्रतिनिधि सचिन, विधायक प्रतिनिधि राजेश जोशी, डायरेक्टर पौड़ी के प्रतिनिधि डाॅ. राजीव, प्रशासनिक अधिकारी विपिन राणा, धीरेंद्र सिंह, नरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें