फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो-दो प्रत्याशियों ने किए नामांकन

Sat, 07 May 2016 12:42 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। चुनाव मैदान में कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशी ही उतरे हैं। दोनों पदों पर इन दोनों ही दलों के बीच आमने-सामने की टक्कर होगी। वहीं बसपा प्रत्याशी के साथ पहुंचे कांग्रेस के बागी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी को उपाध्यक्ष के लिए बसपा की ओर से नामांकन नहीं कराए जाने पर दोनों में मतभेद हो गए। कुंवर प्रणव सिंह नेे बसपा नेता शहजाद पर धोखा देने का आरोप लगाया।  नामांकन पत्रों की जांच आज होगी। वापसी 10 और मतदान व मतगणना 13 मई को होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सबसे पहले कांग्रेस प्रत्याशी सविता चौधरी पहुंची। सविता चौधरी कांग्रेस के दिग्गज नेता चौधरी राजेंद्र सिंह के भाई अशोक चौधरी की पत्नी हैं। उन्होंने अपने प्रस्तावक और अनुमोदक के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद कांग्रेस के ही राव आफाक अली ने उपाध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद बसपा से प्रत्याशी मोहम्मद सत्तार अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। कांग्रेस के बागी विधायक प्रणव सिंह चैंपियन और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी सत्तार के साथ ही आए थे। सत्तार ने अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। बसपा की ओर से समर्थित निर्दलीय के रुप में वीरेंद्र सिंह का उपाध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र दाखिल कराया। विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और बसपा के पूर्व विधायक शहजाद के बीच पूर्व में तय हुआ था कि रानी देवयानी को उपाध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया जाएगा। लेकिन बसपा ने दूसरे का नामांकन करा दिया। रानी देवयानी ने सत्तार के अनुमोदक से नाम वापिस ले लिया।
--------------
बसपा प्रत्याशी के अनुमोदक
बसपा प्रत्याशी सत्तार ने तीन नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिसमें एक नामांकन पत्र में प्रस्तावक जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी और अनुमोदक मजहर थे। लेकिन उनके प्रस्तावक का नाम वापिस लेने पर उनके स्थान पर मुनीर आलम को प्रस्तावक बना दिया गया। इससे पहले दूसरे आवेदन में प्रस्तावक फुरकान अली और अनुमोदक मोनिका को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कांग्रेस प्रत्याशी के अनुमोदक
कांग्रेस प्रत्याशी सविता ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिसमें दोनों में ही प्रस्तावक विजय पाल और अनुमोदक चौधरी तीरथ सिंह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें