हरिद्वार। ज्वालापुर और कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 2.724 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान लाल मंदिर काॅलोनी के पास से आरोपी जसविन्दर निवासी लाल मंदिर राजीव नगर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.624 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह गांजा उसने श्यामपुर क्षेत्र के एक बाबा से खरीदा था, जिसे वह हरिद्वार के बाबाओं को बेचने के लिए ला रहा था।
उधर, शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि रोड़ीबेलवाला में क्षेत्र में गश्त के दौरान अलकनंदा घाट की सीढ़ियों के पास एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अमन पासवान निवासी रेलवे फाटक, मारवाड़ी धर्मशाला के पीछे निर्मला छावनी हरिद्वार के रूप में हुई। उसने कबूला कि गांजा संध्या निवासी अलकनंदा घाट ने बेचने के लिए दिया था।