फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मंदिर से जेवरात-दान पात्र चोरी करने में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। पुलिस ने माता भद्रकाली के मंदिर का ताला तोड़कर मूर्ति के जेवरात और दानपात्र चोरी के मामले में घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गीता मिश्रा पत्नी जमुना प्रसाद मिश्रा निवासी ऋषिकेश ने शिकायत दी थी कि उन्होंने पथरी की ओम विहार कॉलोनी में माता भद्रकाली का मंदिर बना रखा है। मंगलवार सुबह पुजारी के मंदिर पहुंचने पर गेट का ताला टूटा मिला था। मंदिर में छोटी माता की मूर्ति के जेवर, इलेक्ट्रिक घंटी और दानपात्र गायब था। सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर दो आरोपियों के चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई थी। पुलिस ने गीता मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी किए जेवरात आदि सामान बरामद हुआ। आरोपियों ने अपने नाम मनीष बिष्ट निवासी ग्राम साड़ेपानी धनगढ़ी नेपाल व अनिकेत निवासी महमूदपुर रामपुर बिहार थाना नैटोर जिला बिजनौर बताया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें