फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नशे में वाहन चलाते दो गिरफ्तार, बाइक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गैस प्लांट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक चालक मुकुल सैनी निवासी शामली को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा। उसके साथ बैठे सन्नी निवासी कोटा सहानपुर हाल निवासी सलेमपुर को भी नशे की हालत में हुड़दंग करते पाया गया। पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस एक्ट और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। बाइक को सीज कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

-
दो मकान मालिकों पर 20 हजार का चालान
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और घरेलू सहायकों के सत्यापन को लेकर विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि विष्णु गार्डन सोसाइटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में 45 लोगों का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने पर दो मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत 10-10 हजार रुपये के कोर्ट चालान किए गए। वहीं 12 व्यक्तियों के 81 पुलिस अधिनियम में 250-250 रुपये के चालान काटे गए। सत्यापन अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।
-
गैर जमानती वारंट में एक गिरफ्तार
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत विकास शुक्ला निवासी श्यामपुर कांगड़ी, हाल निवासी रेलवे स्टेशन क्षेत्र को गिरफ्तार किया है। वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था और लगातार फरार चल रहा था। एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन

-
10 वारंटी गिरफ्तार किए
हरिद्वार। शहर कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ रितेश शाह ने बताया कि टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर रितेश, शंकर लाल, संजय कुमार थापा, प्रदीप कुमार, संदीप उर्फ साफू, सोनिया, पवन, सोनिया खुराना, जगपाल तोमर और शुभम को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें