फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ड्रग इंस्पेक्टर पर पांच लाख की रिश्वत का आरोप, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सोशल मीडिया पर पांच लाख रुपये की कथित रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करने पर विवाद हो गया है। शिवालिक नगर स्थित कार्यालय में तैनात वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनिता भारती ने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष केश खुराना के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पोस्ट को झूठा, भ्रामक और मानहानिकारक बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में अनिता भारती ने बताया कि 26 फरवरी को यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष केश खुराना ने अपने फेसबुक अकाउंट से उनके खिलाफ पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए एक पोस्ट साझा की। पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभिन्न यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में उन्हें टैग कर सवाल-जवाब शुरू कर दिए, जिससे उनकी शासकीय छवि और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।
आरोप लगाया कि यह कृत्य सुनियोजित ढंग से उनकी छवि धूमिल करने और अफवाह फैलाने के उद्देश्य से किया गया है। कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें