हरिद्वार की ओर जा रही एक इंडिका कार से सोलानी पार्क के पास पुलिस ने अवैध शराब की 12 पेटी पकड़ी है। साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पेटियों के अंदर हरियाणा ब्रांड की 288 अंग्रेजी शराब के पव्वे तथा 64 बोतल थी। पुलिस ने बताया की अवैध शराब हरियाणा से हरिद्वार ले जाई जा रही थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की एक इंडिका कार से हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब का जखीरा हरिद्वार ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर बीडी उनियाल ने एसआई अजय जाटव को घेराबंदी करने के लिए भेजा। पुलिस टीम ने सोलानी पार्क के पास घेराबंदी कर इंडिका कार को पकड़ लिया।
कार के अंदर दो आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार के अंदर से पुलिस ने हरियाणा ब्रांड की 12 शराब की पेटीे बरामद की। इंस्पेक्टर बीडी उनियाल ने बताया कि आरोपी आदित्य निवासी धमात थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर यूपी तथा प्रदीप निवासी जमवडी हिसार हरियाणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही कार को सीज कर दिया गया है।