फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बाइक से मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में पैदल जा रहे युवक से मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी रेसर बाइक से मोबाइल छीनते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल और बाइक बरामद कर ली है। कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 17 अक्तूबर को शिवम कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी बावनपुरा जिला बिजनौर हाल मीनाक्षीपुरम, सिडकुल ने शिकायत दी थी कि सुबह नौ बजे मीनाक्षीपुरम गेट के पास बाइक सवारों ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपियों की खोजबीन शुरू की गई। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी दवा चौक के पास एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही उन्होंने बाइक मोड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

एसओ ने बताया कि आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र निवासी सहारनपुर हाल डेंसो चौक रावली महदूद सिडकुल और सागर निवासी अफजलगढ़ हाल डेंसो चौक रावली महदूद सिडकुल के रूप में हुई है। दोनों के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। उन्होंने मीनाक्षीपुरम गेट के पास से मोबाइल को छीनने की बात कबूली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें