फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्मैक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्मैक बेचने पहुंचे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 15.37 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। अदालत में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, बुधवार की शाम मायापुर चौकी प्रभारी ऋषिकांत पटवाल टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। टिबड़ी सड़क स्थित फॉरेस्ट हिल होटल से आगे लोधामंडी तिराहे के पास टिबड़ी की ओर से तेज रफ्तार बाइक आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर चालक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान बाइक असंतुलित होकर गिर गई। कुछ ही दूरी पर भागते हुए दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक मिली।



कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पूछताछ में बाइक चला रहे आरोपी ने अपना नाम आजाद और दूसरे ने शौकीन निवासी निवासी घिस्सुपुरा थाना पथरी बताया। आजाद के पास से 7.20 ग्राम और शौकीन के पास से 8.17 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कुल बरामद स्मैक 15.37 ग्राम है। आरोपियों ने बताया कि वे यात्रा सीजन में भीड़ का फायदा उठाकर हरिद्वार में स्मैक बेचने आए थे। उन्होंने स्मैक रहमान उर्फ मोटा भाई नाम के व्यक्ति से खरीदी थी। दोनों को जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें