फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महिला को फोन पर हत्या की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक महिला को फोन कर और व्हाट्सएप पर मैसेज कर अभद्रता करते हुए धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 23 मई को जगजीतपुर निवासी महिला ने कनखल थाने में तहरीर देकर बताया था कि विमल सैनी उर्फ सैंकी और विकास सैनी निवासीगण ग्राम बादशाहपुर थाना पथरी उसे फोन करने के बाद गाली-गलौज कर रहे हैं। जान से मारने की धमकी दी जा रही है। व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की जांच शुरू कर दी गई थी।
थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी विमल सैनी उर्फ सैंकी और विकास सैनी निवासीगण ग्राम बादशाहपुर थाना पथरी को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें