फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चाकू दिखाकर युवक से पर्स, मोबाइल लूटने में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक से मारपीट करते हुए चाकू दिखाकर पर्स और मोबाइल फोन लूट लेने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल, पर्स नकदी व घटना में इस्तेमाल बाइक व तमंचा, चाकू बरामद किया है। आरोपियों ने मुजफ्फरनगर से चोरी की गई बाइक से लूट को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश क जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार रात परम सिंह पुत्र मुन्ने सिंह निवासी स्योहारा बिजनौर हाल पता टिन मार्केट रावली महदूद सिडकुल शिवालिक नगर जेकेटी तिराहे से कृपाल नगर जाने वाले रास्ते से पैदल जा रहा था। कृपाल आश्रम से पहले ही मैदान में कच्ची सड़क पर बाइक पर खड़े तीन व्यक्तियों ने चाकू दिखाकर उससे मारपीट कर पर्स और मोबाइल फोन लूट लिया था। पर्स में आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पांच हजार रुपये थे। शुक्रवार को उसने तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरें खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी मुखबिर की सूचना पर डीपीएस स्कूल से सुभाषनगर जाने वाले कच्चे रास्ते से आरोपी सतबीर कुमार निवासी ग्राम कैलनपुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर यूपी हाल पता औरंगाबाद थाना सिडकुल, टिंकू निवासी ग्राम कैलनपुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक, एक तमंचा व जिंदा कारतूस, चाकू, तीन हजार रुपये, आधार कार्ड बरामद हुआ है। फरार आरोपी मोहित निवासी ग्राम मुंडलाना कोतवाली मंगलौर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-
पुरकाजी की बुच्चा बस्ती से चोरी की थी बाइक
इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी सतबीर ने पूछताछ में कबूला है कि मोटरसाइकिल अपने मोसी के पुत्र के साथ मिलकर दिसंबर 2024 में बुच्चा बस्ती पुरकाजी मुजफ्फरनगर से चोरी की थी। नशे की लत पूी करने के लिए अपने दोस्त मोहित के साथ मिलकर 10 अप्रैल की रात शराब के नशे में शिवालिक नगर के पास कच्चे रास्ते से एक पैदल चलते युवक से लूटपाट की थी। लूटा गया मोबाइल फोन मोहित के पास है। वह गांव गया है। पर्स से निकले पांच रुपये सभी ने पैसे आपस में बांट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें