फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महिला और किशोरी से मोबाइल झपटने में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन


- पूर्व में भी झपटमारी, लूट और चोरी में जेल जा चुके हैं आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में महिला और किशोरी से मोबाइल फोन झपटने के मामले में पुलिस ने बाइक सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के कब्जे से छीने गए दोनों मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी चोरी की निकली। बाइक जगजीतपुर स्थित वेलकम फार्म से चोरी की गई थी। दोनों आरोपी पहले भी कनखल और ज्वालापुर क्षेत्र में झपटमारी, लूट और चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि 20 नवंबर को मंगलमूर्ति कॉलोनी और जमालपुर क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी की दो घटनाएं हुई थीं। मंगलमूर्ति कॉलोनी निवासी शालिनी महरोत्रा ने शिकायत दी थी कि उनकी 16 वर्षीय बेटी प्रियल छाबड़ा छोटी बहन के साथ दुकान पर सामान लेने जा रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी और धक्का देकर फरार हो गए थे। वहीं, दूसरी घटना में चंडी चौक निवासी रेनू से भी जमालपुर में दो युवक मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर माया विहार स्थित आम के बाग के पास निर्माणाधीन सड़क के अंडरपास से सावेज निवासी टावर वाली गली गाडोवाली और दानिश निवासी काली बस्ती गाडोवाली थाना पथरी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें