फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ट्रस्ट के अध्यक्ष को हत्या की धमकी मिली, कोर्ट में वाद दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार लोगों पर धमकाने और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नेशनल पब्लिक सर्विस ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णकांत ने चार लोगों पर जान से मारने की धमकी देने और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सिविल जज (सीनियर डिवीजन) हरिद्वार की अदालत में चारों के खिलाफ स्थायी निषेधाज्ञा का वाद दायर किया है। साथ ही पुलिस महानिदेशक, एसएसपी हरिद्वार और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
कृष्णकांत ने शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें फोन पर धमकियां दी। इन लोगों ने पुलिस अधिकारियों, राज्य सूचना आयुक्त और सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणियां कीं। सरकारी अधिकारियों के समर्थन में आवाज उठाने और न्यायालय की शरण लेने के बाद उन्हें भी निशाना बनाया जाने लगा।
विज्ञापन

उन्होंने शिकायत में एक महिला ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के जातिगत उत्पीड़न और राशन डीलरों से कथित ब्लैकमेलिंग के आरोपों का भी उल्लेख किया है। उनकी ओर से दर्ज कराए गए एक वाद में कुछ दिन पहले जुरेश कुमार को एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

कृष्णकांत ने बताया कि चारों के खिलाफ अदालत में वाद दायर करने पर न्यायालय ने नोटिस जारी किए थे। आरोप है कि नोटिस जारी होने के करीब एक घंटे बाद ही शेरपाल चौहान ने फोन कर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। फोन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी चुनौती देने की बात कही गई। उन्होंने दावा किया कि धमकी से संबंधित कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। उन्होंने अधिकारियों से मामले में कार्रवाई कर सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें