फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक मालिक ने बुना था ताना बाना

Tue, 24 May 2016 12:07 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
ट्रक मालिका निकला चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। तेरह लाख के प्लास्टिक के दाने से लदे ट्रक को गायब करने की योजना ट्रक मालिक ने ही बनाई थी। ज्वालापुर पुलिस ने मामले का पटाक्षेप करते हुए ट्रक मालिक, उसके दो ड्राइवर एवं दो बिचौलियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। माल से लदा ट्रक भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली ज्वालापुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इमरान पुत्र गुलशेर निवासी बाबर कालोनी ईदगाह रोड ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसका चालक रियाज पुत्र अकबर निवासी गांव जटबहादरपुर पथरी प्लास्टिक के दाने से लदे ट्रक को लेकर गायब हो गया।
मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने चालक रियाज को पकड़ लिया। तब रियाज ने बताया था कि सीतापुर बाईपास पर ट्रक में सोते वक्त उसे तीन लोगों ने बंधक बना लिया था और वे बहादराबाद बाईपास पर उसे छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने जब सख्ती से पूछा तब चालक रियाज ने कबूला कि ट्रक को गायब करने में स्वामी इकराम की ही मुख्य भूमिका है और दूसरा ड्राइवर शाहनवाज ही ट्रक को लेकर चला गया था। पुलिस टीम को रविवार को सूचना मिली की ट्रक का नंबर बदलकर माल को मुजफ्फरनगर में बेचने के लिए ले जा रहे हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए ट्रक को रविवार की दोपहर पकड़ लिया। पुलिस टीम ने ट्रक को गायब करने में शामिल रहे ट्रक स्वामी इमरान, चालक रियाज, दूसरे चालक शहनवाज पुत्र मुनीर निवासी मोहल्ला कस्साबान, आबिद पुत्र मुस्तकीम निवासी गांव जटबहादरपुर एवं इकराम पुत्र बुद्धहसन निवासी राम रहीम कालोनी ज्वालापुर को पकड़ लिया। जबकि उनका एक साथी आबिद का साला दिलशाद पकड़ में नहीं आ सका। बताया कि माल को औने पौने दाम में बेचने की योजना थी और आबिद, इकराम व दिलशाद ही माल बेचने के लिए मध्यस्थता कर रहे थे। इस दौरान कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत, एसएसआई कमल मोहन सिंह भंडारी, एसआई दिलमोहन बिष्ट, एसआई वीरेंद्र नेगी, एसआई गजेंद्र समेत अनेक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें