फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कर्ज से परेशान प्रॉपर्टी डीलर ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एक प्रॉपर्टी डीलर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर कर्ज से परेशान चल रहा था। इसी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि, उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव का आज (मंगलवार) पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे बानी बेकरी लाडपुर में एक व्यक्ति के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। उसकी पहचान रूपेश राणा के रूप में हुई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वह बिस्तर पर मृत पड़े थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राणा ने पंखे से लटककर आत्महत्या की है। परिजनों ने उन्हें कमरे के दरवाजे की जाली तोड़कर फंदे से उतारा। एसओ ने बताया कि परिजनों के अनुसार राणा के ऊपर कर्ज बहुत हो गया था। इससे वह काफी दिनों से परेशान चल रहे थे। उनके दो बच्चे हैं। वह मूल रूप से ईश्वर विहार रायपुर के रहने वाले थे और वह लाडपुर में किराये पर रहते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें