फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ मैया की गीत गाकर निकाली कलश यात्रा

Tue, 01 Nov 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
Haridwar Bilkeshhwar colony Chhath Puja procession included in the extracted Srdgalu. - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में छठ पूजा की धूम मुख्य त्यौहार से छह दिन पहले ही दिखाई देने लगी है। पूर्वाचल जन जागृति संस्था भेल की ओर से मंगलवार को विष्णु लोक कालोनी से हरकी पैड़ी तक कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां गंगा से सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। मंगलवार की सुबह विष्णु लोक कालोनी में एकत्र हुई महिलाएं यहां से बिल्वकेश्वर मंदिर पहुंची।

शांतिकुंज के आचार्य पंडित एसबी शुक्ला और मंशामणि त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराया। इसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में सजी धजी महिला श्रद्धालु ने छठ मैया के गीत गाते हुए कलश अपने सिर पर धारण कर लिए और हरकी पैड़ी तक कलश यात्रा निकाली। विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक रामयश सिंह, रानीपुर क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी प्रशांत राय, संस्था के अध्यक्ष ब्रह्मशंकर चौबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललिता मिश्रा ने कलश वितरण किया। वहीं, ब्रह्मशंकर चौबे और प्रशांत राय ने कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा पर कई जगह पुष्प वर्षा की गई। हरकी पैड़ी पहुंचने पर कमलेश्वर मिश्रा, मार्कंडेय सिंह, बीजी शुक्ला, विकास सिंह, सुनील पाण्डेय, वीरेंद्र मौर्य, बालेश्वर नाथ, अरुण सिंह, संजय कुशवाहा, विजय कुमार, जटाशंकर श्रीवास्तव, यशवंत, अंजनी चौबे, बीएल प्रसाद, कृष्णा देवी, सुमित्रा, सुंदरी देवी, कुसुम त्रिपाठी, अन्नपूर्णा मिश्रा, मंजू ओझा, किरण ज्योति, सीमा चौबे, राखी दुबे आदि ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें