एसएसपी राजीव स्वरुप ने मासिक अपराध गोष्ठी में अधीनस्थों के पेंच कसे। कहा कि अपराध होने पर थानाध्यक्ष की लापरवाही मानी जाएगी। एसएसपी ने मध्यप्रदेश की घटना के मद्देनजर पूरे जिले में चौकसी बरतने के निर्देश दिए।
मंगलवार शाम रोशनाबाद में पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसएसपी राजीव स्वरुप ने कहा कि मध्यप्रदेश की घटना के बाद पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहे। समय समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाता रहे ताकि कोई गड़बड़ न होने पाए। उन्होंने कहा कि संगीन घटनाओं का खुलासा जल्द से जल्द होना चाहिए। शराब पीकर वाहन चला रहे चालकों के खिलाफ कार्रवाई होना भी आवश्यक है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अतिसंवेदनशील क्षेत्रों के चिह्नीकरण में जुट जाएं। बैठक में एसपी देहात परमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी मणिकांत मिश्रा, जिले के सभी सीओ, इंस्पेक्टर और एसओ मौजूद रहे।
दो आरोपी दबोचे
ज्वालापुर पुलिस ने कोर्ट से वारंट जारी होने पर दो आरोपी पकड़ लिए। पुलिस के अनुसार वारंटियों के नाम आजम पुत्र सद्दाम और राम दास पुत्र नानू दास निवासी मोहल्ला कैतवाडा है।
टकराकर युवक की मौतट्रेन से
ज्वालापुर में ऊंचा पुल के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। रेल चौकी प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि करीब 35 वर्षीय युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। संभवत ट्रेन से टकराकर उसकी मौत हुई है। पहनावे से मृतक गरीब तबके का प्रतीत हो रहा है।