I
Iपुलिस ने अज्ञात तीन आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा, तलाश शुरूI
Iनगर कोतवाली क्षेत्र में खड़खड़ी रामलीला ग्राउंड के पास एक गोवंश के गले में रस्सी डालकर खींचकर कार की डिग्गी में डालने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। कुत्ते के भौंकने पर आरोपी कार लेकर भाग निकले। घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।I
Iपुलिस के अनुसार, खड़खड़ी रामलीला ग्राउंड के पास 24 मार्च की मध्य रात्रि में कार आकर रुकी। एक व्यक्ति कार के पास खड़ा हो गया। दो ने बाहर निकलकर कार की डिग्गी खोल ली। इसके बाद पास में खड़े गोवंश के गले में रस्सी डालकर उसे खींचकर ले जाने की कोशिश करने लगे। पशु के नीचे गिरने के बाद उसे उठाने लगे। तभी एक कुत्ता पीछे से आ गया और भौंकने लगा। तब आरोपी उसे छोड़कर आनन-फानन में गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए। ये पूरी घटना पास में लगी सीसीटीवी कैमरें कैद हो गई।I
Iमंगलवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद शहर कोतवाल रितेश शाह ने इसका संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू करवाई। मामले में खड़खड़ी चौकी प्रभारी सतेंद्र भंडारी की तरफ से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच सप्तऋषि चौकी प्रभारी अशीष नेगी को सौंपी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।I