फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: प्रशासन की सख्त कार्रवाई...बिना पंजीकरण चल रहे पांच मदरसे किए सील, एक को हिदायत

Wed, 26 Mar 2025 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

तहसील प्रशासन, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और एचआरडीए की संयुक्त टीम ने बिना पंजीकरण चल रहे मदरसों के खिलाफ नवोदय नगर, रोशनाबाद, सलेमपुर, दादूपुर, गोविंदपुर आदि इलाकों में कार्रवाई की।
विज्ञापन
मदरसों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना पंजीकरण कराए अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे मदरसों के खिलाफ प्रशासन की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान सिडकुल और रानीपुर क्षेत्र में पांच मदरसों को सील कर दिया गया। रोशनाबाद में पूर्व में संचालित होने के बाद अब बंद पड़े मदरसे के संचालक को नियमों को पूरा करने के बाद ही संचालन करने की हिदायत दी गई। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस और पीएसी तैनात रही।

विज्ञापन


मंगलवार को तहसील प्रशासन, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और एचआरडीए की संयुक्त टीम ने बिना पंजीकरण चल रहे मदरसों के खिलाफ नवोदय नगर, रोशनाबाद, सलेमपुर, दादूपुर, गोविंदपुर आदि इलाकों में कार्रवाई की। तहसीलदार प्रियंका रानी के मुताबिक मदरसा मौलाना अबुल कलाम आजाद नवोदय नगर, जामिया इस्लाहुल फिक्र मदरसा दादूपुर गोविंदपुर, दारुल उलूम कसमियां मदरसा दादूपुर गोविंदपुर, रजविया फैजल कुरान मदरसा सलेमपुर और मदरसा अरबिया जामिया उल हुलूम मदरसा सलेमपुर को बिना पंजीकरण के सील किया गया है।

Haridwar: लिव इन में रहकर हुए अलग...फिर जहरीला पदार्थ खाकर युवती के घर पहुंचा हरियाणा का युवक, मौत
विज्ञापन


मदरसा मदीना फैजाने साबिर पाक रोशनाबाद में भी टीम पहुंची। जहां मदरसा प्रबंधक ने टीम को जानकारी दी कि बीते डेढ़ साल से मदरसा बंद है। अगर दोबारा इसका संचालन किया जाएगा तो पंजीकरण कराया जाएगा। प्रशासन की टीम ने हिदायत दी कि बिना पंजीकरण मदरसे का संचालन बिल्कुल न किया जाए। कार्रवाई के दौरान सिडकुल, रानीपुर पुलिस के अलावा पीएसी की टीम मौजूद रही। वहीं, खंड शिक्षाधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन


मदरसे बिना किसी पंजीकरण के संचालित हो रहे थे। नियमों का उल्लंघन होने पर पांच मदरसों को सील करने के बाद नोटिस दिए गए हैं। सभी को हिदायत दी गई है कि पंजीकरण कराने के बाद ही अनुमति लेकर मदरसों का संचालन शुरू किया जाए। अगर नियमों का उल्लंघन किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
- प्रियंका रानी, तहसीलदार, हरिद्वार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें