फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम का बाग साफ

Tue, 04 Feb 2014 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लगातार आम के हरे पेड़ों का कटान हो रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की ओर से सुध नहीं ली जा रही है। रविवार की रात एकबार फिर आम के 45 पेड़ों पर आरियां चला दी गई, जिससे अधिकारी अंजान रहे। जानकारी मिलने पर जिला उद्यान अधिकारी मंगलवार को टीम भेजकर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार रात बहादराबाद शमशान घाट के पास आम के बाग का सफाया कर दिया गया है। बाग में 45 आम के पेड़ थे, जहां अब पत्ते और ठूंठ ही नजर आ रहे हैं। पूर्व में भी बहादराबाद में बाग काटने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन उद्यान विभाग की ओर से जुर्माना लगाकर मामला रफा-दफा कर दिया गया।

महज दो बाग स्वामियों पर ही मुकदमा दर्ज किया गया था।  वर्ष 2013 में भी जिले में बाग कटने की घटनाआें में बहादराबाद क्षेत्र अव्वल रहा है। लोगों का कहना है कि यदि जिले में ऐसे ही बाग कटते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब हरिद्वार जिले में बागों की जगह कंकरीट के जंगल ही नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें