फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: होटल में ठहरे छत्तीसगढ़ के यात्री ने जहर खाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक होटल के कमरे में ठहरे युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे कमरे के अंदर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। परिजनों से संपर्क साधने में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात शेर सिंह नेम (29) पुत्र केसरी नेम निवासी ग्राम पंचायत परसोदा, छत्तीसगढ़ ने शिवमूर्ति के पास चित्र रेजिडेंसी होटल में कमरा लिया था। रविवार की दोपहर तक जब कमरा नहीं खुला तो कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आहट नहीं हुई। इसके बाद शक होने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिसकर्मी वीडियोग्राफी के बीच दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो युवक बेड पर अचेत अवस्था में पड़ा था। मुंह से झाग निकल रहा था। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि संभवत: शेर सिंह नेम यहां घूमने के लिए आया था। जांच में सामने आया कि जहरीला पदार्थ खाकर उसने आत्महत्या की है। परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें