फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: होली पर परिवहन विभाग चलाएगा अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रंगों के पर्व होली पर परिवहन विभाग ने यात्रियों को राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने त्योहार से पहले और बाद के दिनों में अतिरिक्त बसें संचालित करने का निर्णय लिया है, क्योंकि बसों की संख्या कम होने के बाद ये व्यवस्था करना जरूरी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम की हरिद्वार डिपो से वर्तमान में करीब 90 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित हो रही हैं। इससे पहले करीब 110 बसों का संचालन हो रहा था। कुछ अनुबंधित बसों का अनुबंध खत्म होने के साथ ही ऑक्शन होने से संख्या घट गई। ऐसे में अब त्योहारी सीजन में रूटों पर यात्रियों का दबाव बढ़ेगा, जिससे बसों में सीटों के लिए भी मारामारी की स्थिति बनेगी। तीन-चार मार्च को होली का त्योहार है। इससे पहले ही यात्रियों की संख्या में अचानक वृद्धि होगी। ऐसे में जिन रूटों पर दबाव अधिक रहेगा, वहां अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विशेषकर दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर और देहरादून मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक रहने का अनुमान है। डिपो स्तर पर अतिरिक्त चालकों-परिचालकों की ड्यूटी लगाने की भी तैयारी है। बसों की तकनीकी जांच और फिटनेस पर भी जोर दिया जा रहा है, जिससे यात्रा के दौरान कोई व्यवधान न आए। हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक विशाल चंद्रा का कहना है कि भीड़ के अनुसार फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिन रूटों पर जरूरत होगी वहां अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें