फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गोदाम से ट्रांसफार्मर-मशीनरी गायब, कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक गोदाम से लाखों रुपये की मशीनरी और ट्रांसफार्मर गायब होने का मामला सामने आया है। ठेकेदार ने अपने ही कर्मचारी पर सामान लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सक्षम चौधरी पुत्र मेमपाल चौधरी निवासी आर्यनगर ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह यूपीसीएल में ठेकेदारी का कार्य करता है। अपने विद्युत उपकरणों की देखरेख के लिए उसने नवोदय नगर स्थित गोदाम में सन्नी कुमार निवासी ग्राम हाडोली थाना मीरा कलां तहसील बुढ़ाना मुजफ्फरनगर को नियुक्त कर रखा था। 13 दिसंबर को जब वह गोदाम पहुंचा तो वहां से दो ट्रांसफार्मर और एक टर्निंग टेबल गायब मिले।

चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई गई है। काफी तलाश के बावजूद न तो कर्मचारी सन्नी कुमार और सामान का कुछ पता नहीं चला। ठेकेदार ने आशंका जताई है कि कर्मचारी सन्नी ने गोदाम से सामान निकालकर बेच दिया और फरार हो गया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें