फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर देहरादून के बीच ट्रैक के दोहरीकरण के काम के चलते बंद की ट्रेनों का संचालन 23 अक्तूबर से शुरू हो सकेगा। ट्रेनों के संचालन होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। 13 अक्तूबर से ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही थी। वहीं त्योहारी सीजन पर छुट्टियों पर जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लक्सर-देहरादून के बीच ट्रैक के दोहरीकरण का काम चालू है। काम को तेेजी से करने के लिए रेलवे प्रशासन ने 13 अक्तूबर से अधिकांश ट्रेनों का संचालन बंद करने का निर्णय लिया। इस अवधि में केवल तड़के हरिद्वार से केवल उत्कल एक्सप्रेस का संचालन हो सका। दिन में हरिद्वार से ऋषिकेश तक के बीच एक पैसेंजर ट्रेन को चलाया गया। रात में केवल मसूरी, नंदा देवी और काठगोदाम ट्रेन का संचालन ही जारी रहा। जन शताब्दी जैसी अधिकांश ट्रेनों के संचालन न होने से यात्रियों को रिजर्वेशन निरस्त कराने पड़े। हालांकि इससे कुछ लोगों को टूर भी निरस्त करने पड़े हैं। मजबूरी में लोगों ने बसों से यात्रा करनी पड़ी। इसके चलते रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। अब ट्रेनों का संचालन कल से शुरू हो जाएगा। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि अब 23 अक्तूबर की सुबह से ट्रेनों का पूर्ववत की भांति संचालन शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों को यात्रा करने में आसानी रहेगी।
रोडवेज बसों के इंतजाम पड़े कम
ट्रेनों के बंद होने से यातायात का भार रोडवेज बसों पर आ गया, लेकिन रोडवेज विभाग की ओर से हरिद्वार से कोई अतिरिक्त बसें किसी रूट पर नहीं चलाई। इसका फायदा भी यूपी के रोडवेज विभाग ने उठाया। हरिद्वार डिपो की मात्र 67 बसों का ही संचालन किया जाता रहा, लेकिन यूपी की करीब 700 बसों से अधिक का आवागमन प्रतिदिन होता रहा है। रेलवे यातायात के बंद होने से वाले लाभ को यूपी के रोडवेज विभाग ने उठाया। हरिद्वार डिपो के एआरएम प्रतीक जैन ने बताया कि जितने भी बसें थी सभी का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें