फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आज से जनगणना के लिए चार केंद्रों पर प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में जनगणना की तैयारियों के तहत नगर निगम क्षेत्र में 22 अक्तूबर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू होगा। इसके लिए चार प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर एक साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 अक्तूबर तक चलेगा। नगर निगम के अधिकारियों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए नगर निगम सभागार रुड़की, नगर निगम कॉम्प्लेक्स, महिला गांधी शिल्प विद्यालय और रुड़की ब्लॉक को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर और एसपी गुप्ता, कर अधीक्षक गिरीश सेमवाल और शैलेंद्र रावत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अधिकारी प्रशिक्षण की व्यवस्था और संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 12 बैच शामिल होंगे। प्रत्येक बैच में 50 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस तरह कुल 600 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। चारों केंद्रों पर प्रशिक्षण संचालित होने से कार्यक्रम को निर्धारित समय में पूरा करने में मदद मिलेगी। नगर निगम की ओर से सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें