फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पुराना चंडी पुल बंद, नए पुल पर डायवर्ट किया यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही पुल से दोतरफा ट्रैफिक, पुराने चंडी पुल की मरम्मत शुरू
विज्ञापन

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर ट्रैफिक बदला
संवाद न्यूज एजेंसी
श्यामपुर। पुराने चंडी पुल की मरम्मत का कार्य शुरू होने के बाद एन एचएआई ने इस पुल से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी वाहनों को नए पुल पर डायवर्ट किया गया है। नए पुल के बीच में डिवाइडर लगाकर दोनों ओर का ट्रैफिक एक ही पुल से संचालित किया जा रहा है।
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे से उत्तर प्रदेश के बिजनौर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर और मुरादाबाद की ओर जाने वाले सभी वाहन अब इसी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत गुजर रहे हैं। दोनों दिशाओं का ट्रैफिक एक ही पुल पर आने से वाहनों की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है लेकिन डिवाइडर की व्यवस्था के चलते यातायात निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित जैन ने बताया कि पुराने चंडी पुल पर एक्सपेंशन जॉइंट और मरम्मत का कार्य लगभग दो माह तक चलेगा। मरम्मत कार्य पूरा होने तक नए पुल से ही दोनों तरफ का आवागमन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें