हरिद्वार। चारधाम यात्रा के लिए ओटीपी से यात्री पंजीकरण का हरिद्वार के ट्रैवल्स व्यवसायियों, व्यापारियों, धर्मशाला समिति ने विरोध शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को बैठक कर उन्होंने कड़ा विरोध जताया। कहा कि इसे वापस लेने पर ही उनका आंदोलन समाप्त होगा। ललतारौ पुल स्थित गुरुद्वार में आयोजित व्यापारियों की बैठक में यह मुद्दा उठा। व्यापारियों ने कहा कि चारधाम के यात्री पंजीकरण के दौरान ओटीपी व्यवस्था पूरी तरह गलत है। व्यापारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि हरिद्वार के साथ दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है। ट्रैवल्स कारोबारी उमेश पालीवाल ने कहा कि एआरटीओ ने ट्रैवेल्स कारोबारियों पर छापेमारी की है। इससे सिर्फ व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। वहीं व्यापारी नेता राजीव पराशर ने कहा कि हरिद्वार के व्यापारियों और पर्वतीय व्यापारियों के लिए अलग-अलग नियम प्रदेश में बनाए जा रहे हैं।
सरकार और प्रशासन का रवैया समझ से परे है। इनकी मंशा हरिद्वार के व्यापारियों के उत्पीड़न की है। चारधाम यात्रा में अपनी नाकामी छुपाने के लिए सिर्फ ऐसे कानून हरिद्वार सिर्फ हरिद्वार के व्यापारियों ने लिए बना रही है।
व्यापारी नेता मनमोहन सिंह ने कहा कि यात्री पंजीकरण के ओटीपी लेने के दौरान यात्रियों धोखाधड़ी का खतरा बना हुआ है। इसे तत्काल वापस लेना होगा। इस मौके पर व्यापारी नेता महेश गौड़, बद्रीप्रसाद नौटियाल, संजय शर्मा, जगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।