फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्टेशन पर खेल रही बच्ची काउंटर के नीचे दबी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर खेलते हुए एक परिवार की छह साल की बच्ची खाली खड़े काउंटर के पलटने से उसके नीचे दब गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार रात की है। अवनीश निवासी ग्राम पूरणपुर जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) अपनी पत्नी और छह साल की बच्ची सृष्टि के साथ काठगोदाम एक्सप्रेस से हरिद्वार पहुंचे थे। उनकी पत्नी की किडनी का इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। सुबह ऋषिकेश में डॉक्टर को दिखाने के बाद रात को वह हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचे। वह प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन के आने का इंतजार करने लगे। इसी बीच स्टेशन पर खाली खड़े एक खान-पान काउंटर के पास उनकी बच्ची खेलने लगी। झूलने के दौरान अचानक काउंटर पलट गया और उसके नीचे बच्ची दब गई। चीख सुनकर अवनीश व वहां मौजूद यात्रियों ने दौड़कर काउंटर के नीचे से मासूम को निकाला। सूचना मिलते ही एसओ जीआरपी अनुज सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
एसओ जीआरपी ने बताया कि 31 मार्च को टेंडर पूरा होने के कारण काउंटर खाली पड़ा था। लकड़ी का काउंटर और उसके ऊपर पत्थर का स्लेप था, जिससे उसका वजन अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें