फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अघोषित बिजली कटौती पर भड़के व्यापारी, फूंका पुतला

Wed, 18 Nov 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू हरिद्वार व्यापार मंडल ने प्रदर्शन कर की बिजली कटौती बंद करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। शहर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ बुधवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। उन्होंने ऊर्जा निगम के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बिजली कटौती बंद करने की मांग की।
न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक और सुनील गुलाटी ने कहा कि बुधवार को कई घंटे बिजली गुल रही। इसके अलावा बार-बार बिजली के कट लगते रहे। विभागीय अधिकारी आपूर्ति बाधित होने का कारण भी स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। बिजली कटौती से रानीपुर मोड़ के व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों को जनरेटर और इनवर्टर का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराग चकलान और महामंत्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि ऑनलाइन कारोबार के चलते पहले ही व्यापारियों को मंदी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार बिजली गुल होने से फोटोस्टेट कारोबारियों को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि भूमिगत बिजली लाइन होने के बावजूद रानीपुर मोड़ पर आपूर्ति क्यों बाधित हो रही है। व्यापारियों ने कहा कि भारी-भरकम बिल देने के बावजूद निर्बाध बिजली नहीं मिल रही है। प्रदर्शन में हिमांशु सैनी, मनीष गर्ग, राहुल अग्रवाल, संजय द्विवेदी, पराग चकलान, पवन दवे, ब्रजराज खरे, राहुल गोयल, राहुल वर्मा, प्रमोद सूद, प्रेम थापा, सुधीर गुप्ता, सुनील असीजा और मयंक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें