फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ट्रैक्टर ट्रॉली ने डेढ़ साल के बच्चे को कुचला मौत, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार/बहादराबाद। ग्राम हलवाहेड़ी में एक ट्रैक्टर-ट्राॅली ने घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार की सुबह करीब नौ बजे की है। आवान (18 माह) पुत्र रिजवान निवासी ग्राम हलवाहेड़ी थाना बहादराबाद अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव का ही खुर्शीद खाली ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर आ रहा था। पीछे की तरफ दे देख रहे चालक ने आगे नहीं देखा और बच्चा ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर कुचला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
इधर, सूचना मिलते ही शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें