हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में ऋषिकुल के पास एक रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले गया। गनीमत ये रही कि बाइक सवार ने दूसरी तरफ कूदकर अपनी जान बचाई। बस चालक बाइक को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर चालक ने बस को रोका। तब बाइक को बस के नीचे से निकाला गया।
घटना बुधवार की शाम करीब पांच बजे की है। जब एक बस ऋषिकुल पुल से एक रोडवेज बस आ रही थी। एक बाइक सवार इधर से पुल की तरफ जा रहा था। तभी बाइक सवार ने उसकी तरफ कट मार दिया, जिससे बस उसके आगे फंस गई। तब किसी तरह बाइक सवार युवक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद बस चालक ने बस की तरफ्तार बढ़ा दी और आगे की तरफ फंसी बाइक को घसीटते हुए आगे ले गया।
ये देखकर बाइक सवार युवक ने शोर मचाया तब आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। जिसके बाद चालक ने कुछ दूरी पर पहुंचकर बस को रोका। तब बाइक को बस से निकाला। इस बीच बस चालक से युवक की तीखी नोंकझोंक हुई और फिर दोनों वहां से निकल गए। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।