उत्तराखंड बोर्ड के घोषित नतीजों में हरिओम सरस्वती इंटर कालेज के होनहारों ने चमक बिखेरी है। कालेज में 10वीं कक्षा में 93 प्रतिशत और 12वीं में 90 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुई। कक्षा 10 में उज्ज्वल सैनी ने 76.6 प्रतिशत और 12वीं में निसू सैनी ने 78 प्रतिशत अंक पाकर कालेज में टॉप किया।
प्रधानाचार्य राकेश चौधरी ने शानदार अंक प्राप्त करने पर मेधावियों को बधाई दी। आसफनगर ग्रांट स्थित राजाबाबू इंटर कालेज में 12वीं में 87 प्रतिशत और 10वीं में 92 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। 12वीं में 77 प्रतिशत अंक पाकर प्रीति कालेज में टॉप रहीं। नेशनल इंटर कालेज में 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत और 10वीं में 72 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुई।
बहादराबाद के आर्य कन्या इंटर कालेज की 12वीं कक्षा में राजपुर निवासी शिवा पुत्री इरशाद ने 85 प्रतिशत हासिल कर टॉप किया। बहादराबाद के बाल सदन विद्यालय की 10वीं कक्षा में छात्रा सलमा 80 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर बनीं।