फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मई तक करें शौचालयों का निर्माण

Fri, 12 May 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले की सभी ग्राम पंचायतों में दस हजार शौचालयों का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। शौचालयों के निर्माण की स्थिति की जानकारी के लिए संबंधित अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा, ताकि प्रतिदिन की रिपोर्ट मिल सके। जिलाधिकारी ने 31 मई तक जनपद को ओडीएफ करने के निर्देश दिए।

यह निर्देश जिलाधिकारी दीपक रावत ने कलक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में अधिकारियों की बैठक लेते हुए दिए। उन्होंने बताया कि 31 मई तक संपूर्ण जिले को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) किया जाए। इस कार्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नारसन एवं बहादराबाद में ओडीएफ की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि शौचालय बनाने के लिए धनराशि की मानकों के अनुसार ग्राम प्रधानों से डिमांड लेकर कवरिंग लेटर बनाकर भेजा जाए। एबीडीओ बहादराबाद चंपा आर्य के बैठक में उपस्थित न होने के कारण जिलाधिकारी ने संबंधित के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा. अभिषेक त्रिपाठी, रुड़की के संयुक्त मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित, हरिद्वार एसडीएम मनीष कुमार, भगवानपुर एसडीएम अनिल गर्ब्याल, लक्सर एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, परियोजना निदेशक बीके टम्टा, डीपीआरओ रमेशचंद्र त्रिपाठी, परियोजना प्रबंधक स्वजल सोमनाथ सैनी एवं समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें