फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आखिरी मौका, नहीं तो होगी सख्ती

Sat, 21 Nov 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। शहर में अपना अतिक्रमण खुद हटाने का रविवार को एक मौका और दिया गया है। अब अभियान की शुरुआत सोमवार से होगी। सिविल लाइंस कोतवाली में पुलिस प्रशासन और व्यापारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया। अधिकारियों की अपील पर व्यापारियों ने अभियान में सहयोग का भरोसा भी दिलाया है।
विज्ञापन

शहर में जाम समेत कई अव्यवस्थाओं का कारण बन रहे अतिक्रमण हटाने की एक बार फिर कवायद शुरू होने जा रही है। पिछले दिनों से नगर निगम की टीम शहर में मुनादी करते हुए अतिक्रमण चिह्नित कर लाल निशान लगाने में जुटी है। अभियान से पहले अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने के इच्छुक सभी छोटे बड़े व्यापारियों को सिविल लाइंस कोतवाली में बुलाया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि पहले चरण में अतिक्रमण दो श्रेणी में बांटा गया है। नाला नाली से बाहर रखा गया सामान या पक्का अतिक्रमण और सड़क किनारे लगे फड़ व ठेलियां। जेसीबी से अतिक्रमण हटने से पहले लोग रविवार तक खुद अपना अतिक्रमण हटा सकते हैं।
जेएम ने कहा कि दुकान के बाहर अतिक्रमण होने पर व्यापारी खुद रिपोर्ट करें। एएसडीएम मनीष कुमार सिंह ने कहा कि अभियान के दौरान व्यापारी खुद टीम के साथ अतिक्रमण हटवाते हुए प्रशासन को सहयोग करें। सीओ कुलदीप असवाल ने कहा कि यातायात व्यवस्था में बाधा बनने वाला कोई भी अतिक्रमण छोड़ा नहीं जाएगा। शहर के बाशिंदे होने के नाते व्यवस्था बनाने में सहयोग करना हम सभी का फर्ज है।
विज्ञापन

मंडी समिति अध्यक्ष प्रमोद जौहर, रविंद्र उर्फ बेबी खन्ना, गगन आहूजा, भूषण कालरा, दीपक अरोड़ा, अतुल सेठी, अजय दिगंबर आदि ने सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि अभियान के नाम पर शोषण न हो। किसी भी छोटे बड़े व्यापारी के साथ कार्रवाई में भेदभाव न किया जाए। बैठक में सहायक नगर अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया, गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल, एसएसआई गोविंद कुमार, पुरानी तहसील चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौहान, बीटी गंज चौकी प्रभारी डीएस रावत, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें