फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरों के समय बेहोश हुआ दूल्हा

Fri, 15 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। देहरादून से हरिद्वार आई बारात को लड़की वालों ने उस समय बंधक बना लिया जब फेरों के समय दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा। बताया गया कि दूल्हे को दौरे पड़ने की बीमारी है, लेकिन दूल्हे पक्ष ने इस बात को दुल्हन पक्ष से छिपाए रखा। बुधवार की रात करीब 11 बजे से चल रहे इस प्रकरण को लेकर बृहस्पतिवार को भी हंगामा जारी रहा। देर शाम दोनों पक्षों ने रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे का सामान भी लौटा दिया। बारात बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन

उत्तरी हरिद्वार स्थित एक धर्मशाला में एक युवती की बारात देहरादून से आई थी। रात करीब 11 बजे फेरों की रस्म होनी ही थी। फेरों के समय दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा। लड़की वालों ने दूल्हे पक्ष पर सच्चाई छिपाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और सभी बारातियों को बंधक बना लिया। कुछ लोगों ने बीच बचाव का प्रयास भी किया। लड़की वाले शादी नहीं करने पर अड़ गए। उन्होंने शादी की तैयारियों पर खर्च किया गया सारा पैसा और सामान लौटाने की बात कही। बुधवार को रातभर यह हंगामा चलता रहा। बृहस्पतिवार  की सुबह कुछ लोगों ने दोनों पक्षों से बात की। देर शाम तक चले हंगामे के बाद रिश्ता तोड़ने और एक दूसरे का सामान लौटाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें