फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर पर हमला करने वाला तीन साल बाद दबोचा

Sun, 15 Sep 2019 12:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला डॉक्टर पर हमला कर उसकी जान लेने की कोशिश करने वाले एक फरार आरोपी कनखल पुलिस ने तीन साल बाद दबोच लिया। घटना में शामिल रही महिला समेत तीन आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके है।

जानकारी के मुताबिक घटना तीन साल पहले वर्ष 2016 में क्षेत्र के राजा गार्डन जगजीतपुर में श्रेष्ठ क्लीनिक एवं मेटरनिटी होम में घटी थी। उस वक्त क्लीनिक में मौजूद रहीं डॉक्टर स्नेहा को क्लीनिक में घुसकर मारने की कोशिश की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर अनु कश्यप पत्नी सचिन निवासी जमालपुर निकट रेलवे लाइन कनखल, कय्यूम पुत्र जान मोहम्मद निवासी पांवधोई ज्वालापुर, अरविंद पुत्र राजपाल निवासी देवबंद (सहारनपुर) और शुभम पुत्र सुदेशपाल निवासी अमीन नगर थाना तितावी (मुजफ्फरनगर) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने महिला अनु कश्यप, कय्यूम और अरविंद को गिरफ्तार कर लिया था।

लेकिन शुभम हाथ नहीं आ सका था। कोर्ट से वारंट जारी होने पर एसआई लाल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने फरार आरोपी शुभम को उसके घर से धर दबोचा। एसओ ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें