सिडकुल में शनिवार सुबह बाइक सवार बाप-बेटों ने एक ट्रक चालक की पिटाई कर दी। चालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक सिडकुल की केविन केयर फैक्टरी के समीप अचानक ट्रक के सामने आने पर बाइक सवार बाप-बेटे संतुलन बिगड़ने से गिर पड़े। गुस्साए बाप-बेटों ने इस पर ट्रक चालक को नीचे खींच लिया और बुरी तरह पिटाई कर दी।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घायल चालक जितेंद्र पुत्र ओमकार, निवासी मेरठ (यूपी) को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया। पीड़ित चालक ने आरोपियों लखंदर मेहतो, उसके बेटों उत्तम, रवि कुमार निवासीगण सूर्या नगर हेतमपुर रानीपुर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।