हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक से मारपीट कर चाकू हमले कर देने के मामले में पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, नसरीन पत्नी नूर आलम निवासी मोहल्ला घोसियान ज्वालापुर ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते 15 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे उसके पति नूर आलम अपने ससुराल से घर लौट रहे थे। उसी दौरान आवेश निवासी मोहल्ला अहबाबनगर, अपने पिता इरशाद व बहनोई अशरफ के साथ मिलकर साइकिल से टक्कर मार दी। आरोप लगाया कि इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दी, उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि अब उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।